राजस्थान के उदयपुर ह्रदय विदारक घटना सामने आई, जिसमें एक ही घर के 4 चिराग बुझ गए।चारों की मौत सड़क हादसे में हो गई। दुर्घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले एक ही घर के 4 सदस्यों की महज 8 घंटे के दौरान मौत हो गई। मृतक रिश्ते में भाई थे। सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। हाईवे के किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक बोलेरो ने चारों को रौंद दिया। दो‌ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाकियों ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।‌ एक ही घर में से चार अर्थियां उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। बताया जा रहा है कि मृत 4 भाई में से 3 शादी-शुदा थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिसकर्मी सुखलाल ने बताया-"उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर देर रात करीब 11:00 बजे यह सड़क हादसा हुआ। प्रसाद कस्बे में रहने वाले चारों चचेरे भाई देर रात हाईवे के नजदीक बालाजी होटल के बाहर खड़े थे। एक बोलेरो कुचलती हुई निकल गई। मौके पर ही जालम सिंह मीणा और अशोक मीणा की मौत हो गई। दोनों की लाशें कई टुकड़ों में बंट गई थी। दो अन्य भाई विनोद मीना और राजू मीणा बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्हें उदयपुर के MB अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सवेरे दोनों ने दम तोड़ दिया।"

हाईवे पर होटल के बाहर दर्दनाक हादसा

मृतक के एक भाई नवल चंद्र ने मामले को लेकर आज मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया-"चारों भाई अहमदाबाद में काम करते थे। दो भाई बाइक पर थे और दो किसी दूसरे व्यक्ति के साथ गाड़ी में जा रहे थे। उन्होंने बाइक रोकी। बाकी भाइयों का इंतजार करने लगे। चारों ने बालाजी होटल के बाहर रूक कर बातचीत की। घर में फोन कर जानकारी भी दी कि वे चारों वापस लौट रहे हैं। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।"

राजस्थान की सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट

राजस्थान पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 2022-2023 के बीच 10,628 दुर्घटनाएं हुईं, जबकि इस साल मई तक 10,939 दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में मई 2023 तक 5,026 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं मई 2024 तक 5,000 लोगों की मारे जाने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: एक रहस्यमयी फूल की वजह से कट गईं 2 गर्दन, फ्लॉवर ने 2 दोस्तों को बना डाला दुश्मन