राजस्थान के उदयपुर शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां क्रिकेट प्रैक्टिस करने वाली महिला ने अपने ही कोच पर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताई अपने साथ बीती दर्दनाक कहानी।

उदयपुर (udaipur news). राजस्थान के उदयपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां क्रिकेट की प्रैक्टिस करने वाली एक महिला खिलाड़ी ने अपने ही कोच पर रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि आरोपी उसके साथ रेप तो करता ही था। और जब महिला इसका विरोध करती तो उसे झील में काटकर फेंकने की धमकी भी देता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिकेट प्रैक्टिस के दौरान किया प्रपोज, मना किया तो कर दिया कांड

पीड़ित महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि हिरणमगरी इलाके का रहने वाला कोच अबरार हुसैन उससे 2 साल पहले कांटेक्ट में आया था। दोनों के बीच क्रिकेट प्रैक्टिस के चलते कांटेक्ट हुआ। इसके बाद अबरार ने उसे प्रपोज कर दिया। लेकिन महिला ने साफ मना कर दिया लेकिन इसके बाद भी आरोपी अबरार चैटिंग और कॉल कर महिला पर दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसे एक बार अपने साथ एकलिंग पुरा इलाके में एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और उसकी सोने की चेन निकाली। इसे वापस देने के लिए आरोपी ने महिला से 15 हजार रुपए मांगे।

पीड़िता को अपनी एकेडमी में रजिस्ट्रेशन कराने का ये तरीका अपनाया

जैसे तैसे पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर आरोपी को दे दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों से परेशान करता रहा और उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा। इस तरह आरोपी ने महिला से करीब 1 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपी अबरार उदयपुर में क्रिकेट एकेडमी है। अबरार महिला पर दबाव बनाता था कि उसकी एकेडमी में क्रिकेट खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए। जब युवती ने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि तुझे जान से मार कर फतेहसागर झील में ही फेंक दूंगा।

इसे भी पढ़े- Sports Program के बीच से 8th की छात्रा को उठा ले गए लड़के, बेटी के गैंग रेप का वायरल वीडियो देख पिता के पैरों तले से खिसकी जमीन