US Vice President Visit India : अमेरिकी उपराष्ट्रपति के जयपुर दौरे की तैयारियां जोरों पर। चांदी से सजे हाथी पुष्पा और चंदा करेंगी स्वागत। आमेर, हवामहल सहित कई जगहों का करेंगे दीदार।

जयपुर. US Vice President Visit India : राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों एक खास मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से तीन दिवसीय दौरे पर पिंक सिटी आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी उषा बाला चिलुकुरी और बच्चे भी आने की संभावना है। यह दौरा न केवल राजनयिक दृष्टि से अहम है, बल्कि राजस्थान की संस्कृति और परंपरा को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का भी सुनहरा अवसर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाही अंदाज में होगा अमेरिकी उपराष्ट्रपति का वेलकम

वेंस के स्वागत की तैयारियां बेहद शाही अंदाज में की जा रही हैं। आमेर फोर्ट के सूरजपोल गेट पर उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा। यहां दो खूबसूरत हाथी, ‘चंदा’ और ‘पुष्पा’, चांदी के हौदे और पारंपरिक जूलरी से सजे होंगे। उनके ऊपर से फूलों की वर्षा की जाएगी, जिससे माहौल और भी भव्य हो जाएगा।

रामबाग पैलेस में करेंगे आराम US Vice President

जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत करेंगे। इसके बाद वेंस रामबाग पैलेस में विश्राम करेंगे। 22 अप्रैल को वेंस आमेर महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और हवा महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए आमेर फोर्ट को आम पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

जानिए क्या खाएंगे US Vice President

  • खास बात यह है कि उन्हें दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, और अन्य राजस्थानी पकवान परोसे जाएंगे। 23 अप्रैल को वे आगरा रवाना होंगे, जहां ताजमहल देखने का कार्यक्रम है।
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि “कोई चूक न हो” और राजस्थान की मेहमाननवाजी का सर्वोत्तम प्रदर्शन हो। जयपुरवासियों में भी इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर उत्साह चरम पर है।