कोटा में तनवीर नाम के छात्र ने आज सुसाइड कर लिया। वह पिता के साथ ही कोटा में रहता था और नीट की तैयारी कर रहा था।

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में एक और छात्र ने सुसाइड किया है। वह नीट की तैयारी कर रहा था और उसके साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अप्लाई कर रखा था। उसकी बहन भी नीट की तैयारी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसके पिता बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन तमाम परिस्थितियों के बीच में कल रात को उस छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसका नाम तनवीर था और वह 20 साल का था। कोटा जिले की कुन्हाड़ी थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पुलिस ने आज दोपहर में तनवीर के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। सबसे बड़ी बात इस सुसाइड के पीछे न तो पढ़ाई का तनाव है और न ही लड़की का चक्कर है। इस सुसाइड के पीछे एक नया ही मसला है।‌ जो अब तक हुए 27 सुसाइड में पहला है।‌

कोटा में ही रहते थे तनवीर के पिता
तनवीर के पिता मोहम्मद हुसैन भी कोटा में ही रह रहे थे। परिवार यूपी का रहने वाला है, लेकिन पिछले 2 साल से कोटा में रह रहा है। कोटा में तनवीर और उसकी बहन दोनों सेल्फ स्टडी करते हुए नीट और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। जबकि पिता 11वीं और 12वीं के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं।

पढ़ें कोटा से फिर बुरी खबर, स्टूडेंट ने जहर खाकर की खुदकुशी, इस साल हुईं 28 मौतें

पिता पुत्र में चल रहा था तनाव
कुछ दिन पहले मोहम्मद हुसैन को एक कोचिंग संस्थान से ₹100000 महीने का ट्यूशन ऑफर आया था , लेकिन किसी कारण से मोहम्मद हुसैन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र में इसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। 

बेटा तनवीर चाहता था कि पिता अच्छी जगह पर काम करें जिससे परिवार का खर्चा आराम से चल सके। लेकिन पिता चाहते थे कि वह कोचिंग के चक्कर में न पड़ते हुए अपने ही आधार पर बच्चों को ट्यूशन दें। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसका अंत तनवीर की मौत के साथ हुआ।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
कुन्हाड़ी थाना पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे आर्थिक तंगी सबसे बड़ा आधार है। तनवीर चाहता था कि उसे नौकरी नहीं मिल रही है तो उसके पिता और अच्छी नौकरी करें ताकि परिवार का खर्चा अच्छी तरह से चल सके। कुछ सेविंग भी हो सके लेकिन पिता यह करने को तैयार नहीं थे। कल तनवीर ने उसने अपनी बहन से कहा कि वह रूम में अंदर जा रहा है, कपड़े चेंज करके वापस आ जाएगा और ऐसा कहते हुए उसने अंदर से रूम बंद कर लिया और उसके बाद सुसाइड कर लिया।