राजस्थान के चुरू जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला अपने पति से खुश नहीं थी और प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।

चूरू. 7 दिन के बाद करवा चौथ है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा पाठ और व्रत करती है । लेकिन राजस्थान में एक ऐसी विवाहिता है जिसने करवा चौथ से पहले अपने हाथों से अपना सुहाग उजड़ लिया। उसे पति नहीं प्रेमी चाहिए था , इसीलिए पति को खतरनाक मौत दिए। मामला चुरू जिले का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति का मर्डर के बाद रच रही थी यह खौफनाक साजिश

चूरू जिले के भालेरी थाना इलाके में हुई गोपी राम की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी मोनिका उर्फ पूनम ने अपने प्रेमी आमिर खान उर्फ मीर के साथ मिलकर न केवल पति की हत्या की बल्कि हत्या को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी साजिश रची थी।

आपने आप को बताने लगी मजूदर महिला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनिका ने अपने प्रेमी को घटना के बाद अपने मोबाइल फोन को नष्ट करने के लिए कहा था ताकि पुलिस तक उनकी बात न पहुंच सके। इतना ही नहीं, मोनिका ने घटना के बाद कुछ दिनों तक अपने आप को मजदूरी करने वाली महिला के रूप में पेश किया था ताकि पुलिस उस तक पहुंच न पाए।

पत्नी का यह कृत्य बेहद शातिराना

पुलिस ने मोनिका के इस कृत्य को बेहद शातिराना बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोनिका ने हत्या की योजना काफी पहले से बना ली थी और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया। पुलिस अब आमिर खान की तलाश में जुटी हुई है।

मोनिका अपने पति से खुश नहीं थी और वह…

पुलिस के मुताबिक, मोनिका और आमिर खान पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मोनिका अपने पति से खुश नहीं थी और वह आमिर खान के साथ रहना चाहती थी। इसीलिए उसने अपने पति की हत्या करने की योजना बनाई। उसने करीब 8 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर खेत में अपने पति की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद लाश को छुपा दिया। पुलिस ने इस मामले में मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आमिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।