women reservation bill 2023 नए संसद भवन में आज विशेष सत्र की शुरूआत हुई। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया। इसी बीच एक दिलचस्प खबर निकलकर सामने आई है। बीजेपी के 10 और कांग्रेस के 4 मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यहां एक भी महिला सीएम नहीं है।

दिल्ली. नई संसद भवन यानि लोकसभा में आज 19 सितंबर को महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार ने पेश किया। बिल के मसौदे के मुताबिक, महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू होगा। लेकिन कुछ राजनेता इस बिल का विरोध भी कर रहे हैं। महिला आरक्षण के बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की वर्तमान में चार राज्यों में सरकार है, लेकिन एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्र मे सत्ताधारी बीजेपी के 10 राज्यों में सरकार है, लेकिन भाजपा एक भी महिला नहीं वर्तमान में सीएम के पद आसीन नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में बीजेपी की 10 और कांग्रेस की 4 राज्यों में सरकार है, यहां एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं

दरअसल, सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिला का विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी खुलकर समर्थन किया है। दोनों ही पार्टी देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टियां हैं। लेकिन दोनों के बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है। देश में बीजेपी की 10 और कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार है, लेकिन एक भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की कई महिलाएं सांसद हैं। जिसमें से कई वुमन तो मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री पद संभाल रही हैं।

इन 10 राज्यों में है बीजपी की सरकार

बता दें कि केंद्र में पिछले 9 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं जिन 10 राज्यों में सरकार है जिसमें उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात में भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड में पुष्कर धामी, असम में हिमंत बिस्व शर्मा, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर, अरुणाचल में पेमा खांडू, त्रिपुरा में मणिक साहा, मणिपुर में एन बीरेन सिंह और महाराष्ट्र में सहयोगी गठबंधन के साथ एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। लेकिन इन राज्यों में वर्तमान में एक महिला सीएम नहीं है। हलांकि पहले यहां कई महिला मुख्यमंत्री रही हैं।

कांग्रेस के इन चार राज्यों में सरकार...एक भी महिला सीएम नहीं

वहीं महिला बिल के सपोर्ट में आई कांग्रेस पार्टी की वर्तमान में चार राज्यों में सरकार है। जहां राजस्थान में अशोक गहलोत, कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू। लेकिन यहां भी एक महिला सीएम नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी की भी 2 राज्य में सरकार है, दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल तो पंजाब में भगवंत मान हैं, आप ने भी किसी भी राज्य में महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया है।