उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को 36.51 करोड़ पौधे लगाने के बाद, योगी सरकार अब वानिकी नववर्ष मनाने की तैयारी में है। 1 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' अभियान 2025 के लिए मिशन टीम की घोषणा की जाएगी।

लखनऊ, 29 सितंबरः योगी सरकार वनों के सृजन-संरक्षण पर और तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी में वृहद रूप से एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधरोपण सफलतापूर्वक करने के बाद योगी सरकार वानिकी नववर्ष भी मनाएगी। इसके तहत पहली अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित प्लूटो हॉल में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। 2023-24 में स्थापित विशिष्ट वनों और उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट का भी विमोचन होगा। साथ ही पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम भी अभी ही घोषित की जाएगी। बहराइच से पकड़े गए दो भेड़ियों को लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया था। वे यहां क्वारंटीन थे, जिन्हें अब बाड़े में छोड़ा जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 की मिशन टीम को काम का मिलेगा पुरस्कार

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान- 2024 को सफल बनाने वाली मिशन टीम का सम्मान भी किया जाएगा तो वहीं योगी सरकार के मार्गदर्शन में विभाग ने अगले वर्ष की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके तहत पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम के गठन की घोषणा होगी। वर्ष 2024-25 के लिए नवगठित मिशन टीम को बेटन हस्तांतरित किया जाएगा। उप्र कैंपा वेबसाइट का भी उद्घाटन होगा। साथ ही वानिकी वर्ष 2023-24 में स्थापित विशिष्ट वनों से संबंधित बुकलेट व इस वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर बुकलेट का विमोचन भी होगा।

समस्त प्रभागों में विभागीय कर्मचारियों व आमजन को किया जाएगा जागरूक

लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वानिकी नववर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

एक दिन में 36.51 करोड़ पौधे लगाकर योगी सरकार ने रच चुकी है इतिहास

योगी सरकार ने 2024 में एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधे लगाकर इतिहास रच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इसका शुभारंभ किया था। इस दिन लखनऊ, गोरखपुर व प्रयागराज में सीएम ने पौधरोपण भी किया था।