भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस की टीम लगातार तफ्तीश में जुटी हुई है। इस बीच समर की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर दबिश भी दी जा रही है। पुलिस उसके घर भी पहुंची थी हालांकि परिजनों की ओर से कोई जवाब ही नहीं मिला।

वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में पुलिस की टीम पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि इस बीच आकांक्षा को सुसाइड के लिए उकसाने वाले आरोपी सिंगर समर सिंह और उसका सहयोगी संजय अभी तक लापता है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की एक टीम को मुंबई के लिए भी रवाना किया गया है। समर और संजय दोनों के ही मोबाइल फोन बंद हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समर के घर पहुंची पुलिस की टीम, परिजनों ने कुछ भी बोलने से किया इंकार

आपको बता दें कि मंगलवार को टीम ने रात तकरीबन डेढ़ बजे आजमगढ़ के मेंहनगर स्थित आवास पर जाकर दबिश दी। यहां समर तो नहीं मिला लेकिन उसके परिजनों से पूछताछ की गई। परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार करते हुए नजर आए। ज्ञात हो कि भदोही के बरदहां निवासी छोटेलाल दुबे की पुत्री आकांक्षा का शव सारनाथ के होटल में फंदे से लटकता मिला था। वह शूटिंग के सिलसिले में यहां आई हुई थीं।

समर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही पुलिस

बेटी की मौत के बाद आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। दोनों के खिलाफ यह केस आकांक्षा को सुसाइड के लिए उकसाने को लेकर दर्ज करवाया गया थआ। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। गौरतलब है कि आजमगढ़ के मेंहनगर कस्बा निवासी समर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके पिता की हत्या 1999 में हो गई थी। समर भोजपुरी गायक है और उसका घर से कोई खास लेना-देना भी नहीं रहता है। परिजन बताते हैं कि चार-पांच माह में वह महज एक या दो घंटे के लिए ही घर आता है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पुलिस समर की गिरफ्तारी को लेकर हरसंभव प्रयास में जुटी हुई है।

पूजा पाल के भाई राहुल पर बम से हमला? पुलिस ने बताया फोड़े जा रहे थे पटाखे, जानिए क्या है पूरा सच, देखें Video