Samajwadi Party Women's Scheme: अखिलेश यादव ने महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया। पुलिस सुधार और महिलाओं को टिकट देने की भी घोषणा की। बीजेपी पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निशाना साधा।

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 : उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी चुनावों को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस मौके पर उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव, महिला नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं को लेकर बड़ी योजना: हर महीने 3000 रुपये की मदद

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में घोषणा की कि सपा सरकार बनने पर "स्त्री सम्मान समृद्धि योजना" लागू की जाएगी। इसके तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

पुलिस में ढांचागत सुधार और 1090 हेल्पलाइन को मजबूत बनाने का वादा

अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग में संरचनात्मक बदलाव करेगी। इसके साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 को और ज्यादा प्रभावी और सशक्त बनाया जाएगा ताकि महिलाएं निर्भीक होकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।

चुनाव में महिलाओं को मिलेगा बड़ा प्रतिनिधित्व

सपा प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट दिए जाएंगे, ताकि वे विधायिका में सशक्त प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने इसे समाजवादी पार्टी की "सशक्त नारी, समृद्ध समाज" नीति का हिस्सा बताया।

यह भी पढ़े: Lucknow: 'डियर वाइफ' मोहिनी के साथ रह रही थी सुधा, अब मिली फंदे से लटकी लाश!

बीजेपी पर गंभीर आरोप: “महिलाएं असुरक्षित हैं, झूठे मुकदमों का शिकार”

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार पर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और पुलिसिया अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, और झूठे मुकदमों के जरिए उन्हें डराया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग बीजेपी के दबाव में काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वर्दीधारी और बिना वर्दी वाले लोग मतदाताओं को डराने का काम कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद महिलाएं डरी नहीं और मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विदेश नीति पर भी केंद्र सरकार को घेरा, भारत को निभानी चाहिए जिम्मेदारी

ईरान-इजराइल तनाव के मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश ने केंद्र सरकार को "विश्वासघात" करने वाला करार दिया। उन्होंने कहा, “दुनिया देखती है कि बुरे वक्त में आप किसके साथ खड़े हैं। अगर आपने उस देश का साथ नहीं दिया जिसने आपका साथ दिया था, तो यह विदेश नीति की असफलता है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को इस तनावपूर्ण स्थिति में अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान और राजनयिक कोशिशें करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में ही सच्चे दोस्त की पहचान होती है, और भारत को इस समय अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: दिनभर पति के साथ… रात होते ही प्रेमी की बाहों में! वाराणसी में रिश्तों की हदें पार