Aligarh News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को एक महिला कांस्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लेडी सिपाही की आत्महत्या से कई कयास लगाए जा रहे हैं। थाने से लेकर घर तक शक के घरे में है।  

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। यहां शनिवार को एक महिला कांस्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद जिले की पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेने के लिए मामले के जां के लिए पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पता लगाया जा रहा है कि आखिर सिपाही को ऐसी कौन सी परेशानी थी जो उसने जिंदगी समप्त करने जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

मामला अलीगढ़ जिले के देवी थाना इलाके का

दरअसल, यह मामला अलीगढ़ जिले के देवी थाना इलाके का है। जहां रोरावर थाना क्षेत्र में तैनात महिला कांस्टेबल ने फंदे से लटक जान दे दी। वह बन्ना देवी क्षेत्र में किराए से रहती थी। पड़ोस में रहने वाली मुक्ति शर्मा नाम की महिला ने बताया कि सिपाही इस मकान में पिछले चार साल से रह रही थी। वो हेल्फपुल नेचर की थी, हमेशा मुस्कुराती रहती थी, उसके घर ज्यादा किसी आना जाना नहीं था। ना ही वह कभी किसी चीज से परेशान दिखी। समझ नहीं आ रहा है कि उसने मौत को गले लगाने का कदम कैसे उठा लिया।

साल 2024 में लगी थी पुलिस की नौकरी

पुलिस ने मृतका सिपाही की पहचान हेमलता के रूप में की है, जो मूलरूप से आगरा के किरावली इलाके की रहने वाली थी। उसकी यहां पहली पोस्टिंग थी, साल 2024 में उसने पुलिस की नौकरी ज्वॉइन की थी। मृतका के परिजनों को सिपाही की मौत की खबर दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल भी शुरू क दी है। सिपाही के मोबाइल को भी खंगाला जाएगा, ताकि कुछ ना कुछ सुराग या वजह मिल जाए, जिसकी वजह से वह आज जिंदा नहीं है। साथ ही उसके थाने में साथ काम करने वालों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।