यूपी में आनंदीबेन पटेल का नाम सबसे ज्यादा लंबे समय तक राज्यपाल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह 2018 से इस पद पर कार्यरत हैं। 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्यपाल पद पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है। आनंदीबेन पटेल, जो 2018 से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं, अब तक इस पद पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला राज्यपाल बन गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे लंबे समय तक बनी रही गवर्नर

आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल इस दृष्टि से विशेष है क्योंकि उन्होंने न केवल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, बल्कि राज्य के विकास, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों में भी अहम भूमिका निभाई। आनंदीबेन पटेल ने 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2018 में वह मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल नियुक्त हुई। 19 जुलाई 2019 में उन्हें यूपी का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 29 जुलाई 2024 को कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन प्रदेश का अगला राज्यपाल नियुक्त होने तक वह अपने पद पर कार्यरत रहेंगी।

अपने कार्यकाल में किए महत्वपूर्ण काम

आनंदीबेन पटेल ने राज्यपाल पद पर रहते हुए कई सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक पहलों का समर्थन किया और राज्य की महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विशेष योजनाओं की शुरुआत की। उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार में अब तक जितने भी राज्यपाल नियुक्त किए गए उनमें से आनंदी बेन पटेल सबसे लंबे समय तक गवर्नर रहने का मौका मिला। राज्यपाल पद पर इस लंबे कार्यकाल को पूरा करने के साथ ही आनंदीबेन पटेल ने न केवल महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। उनके इस रिकॉर्ड से यह भी साफ होता है कि उन्होंने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व से प्रदेश में एक स्थिर और समृद्ध प्रशासनिक माहौल तैयार किया।

यह भी पढ़ें: कौन होते हैं नागा साधु, शाही स्नान से पहले करते हैं ये 17 श्रृंगार, जानें