अयोध्या के एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में अपने आवास पर मृत पाए गए। पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे हैं, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार (24 अक्टूबर) को मौत हो गई। सुरजीत सिंह का शव उनके आवास, सुरसरी कॉलोनी सिविल लाइंस, में पाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मकान में अकेले रहते थे ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह

ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइंन में रहते थे। उनके घर के एक कमरे की फर्श पर चारों तरफ खून फैला दिखा है, हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है, मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच- पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है।

ADM सुरजीत सिंह के मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं

उनकी मृत्यु के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है और पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर ने सिंह की मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका चिकित्सा इतिहास भी ज्ञात था और किसी गड़बड़ी की संभावना से इंकार किया है।

कमरे में बिखरा मिला खून

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को कमरे की फर्श पर खून के धब्बे मिले और फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। इस बीच जिला प्रशासन के अधिकारी जैसे डीएम और मंडलायुक्त मौके पर पहुंच गए हैं। सुरजीत सिंह अपने परिवार से दूर अयोध्या में अकेले रहते थे। उनके परिवार को कानपुर में सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।

पत्नी एवं बच्चे रहते हैं कानपुर में

हालांकि, उनकी मृत्यु के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। उनका परिवार कानपुर में रहता है। उनके परिवार को सूचित कर दिया एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कई दिनों से अस्वस्थ भी चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नि, बेटा और बहु हैं। फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...

UP के करहल में अखिलेश के भतीजे को टक्कर देंगे मुलायम के दामाद- देखें BJP की सूची

कुत्ते के पट्टे से हत्या: दोस्त ही बने दुश्मन, प्रॉपर्टी डीलर की खौफनाक कहानी!