महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने अयोध्या नगरी में रामलला के दर्शन किए। इस यात्रा को लेकर उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया है।

अयोध्या: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ रविवार (9 अप्रैल) को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के दौरे पर पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने रामलला के दर्शन करने के साथ-साथ लक्ष्मण किला व हनुमागढ़ी भी गए हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान सीएम शिंदे ने कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर से हमारी भावनाएं जुड़ी हैं। यह हमारी आस्था का विषय है। राम मंदिर में हजारों की संख्या में रामभक्त पहुंचे हैं। यहां का पूरा वातावरण राममय हो गया है। वह आगे कहते है कि ऐसे में बड़ी संख्या में यहां आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिंदे ने राम मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा

सीएम एकनाथ शिंदे आगे कहते है कि अयोध्या के राम मंदिर से हमारे हृदय का जुड़ाव है और यह हिन्दू अस्मिता का प्रतीक है। मंदिर का काम तेजी से चल रहा है और मैंने आज राम मंदिर के निर्माण का कार्य भी देखा। जिसमें छत-पिलर सब तेजी से तैयार हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर का काम हो रहा है। साल 2024 में मंदिर में मूर्ति की स्थापना भी हो जाएगी और हम सभी का राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो जाएगा। रामलला के दर्शन करना और अयोध्या नगरी में आना कोई राजनीति का विषय नहीं है। आज की यात्रा हमें जीवन भर याद रहेगी। वह यह भी कहते है कि देश में कुछ लोगों को हिन्दुत्व से समस्या है। पूरी महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर आई है, इससे कुछ लोगों को दर्द हुआ है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है मंदिर का निर्माण

राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका सहयोग कर रहे हैं। उनकी निगरानी में मंदिर का निर्माण हो रहा है। हमें धनुष बाण भी मिला है पार्टी का नाम भी मिला है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार में प्रभु रामचंद्र जी का राम लला का आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं। सभी मेरे साथी मंत्री गण विधायक गण सांसद गण मौजूद हैं। आज का दिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा सौभाग्य का दिन है। इससे पहले भी मैं आता था नियोजन करने आता था लेकिन आज मेरे कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का नियोजन किया है और यात्रा का नियोजन बहुत ही शानदार किया है। वहीं इससे पहले भी जब लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक मिला है।

हिंदू धर्म नहीं करता है अन्य धर्म का अनादर

अयोध्या में महाराष्ट्र की पूरी सरकार आई है। रामलला के दर्शन के साथ संतों का भी आशीर्वाद लूंगा। यहां आने से तो कई लोगों को इस बात का दर्द भी हुआ है। राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि यहां आना सिर्फ आस्था का विषय है। सीएम योगी व उनके मंत्रियों को धन्यवाद दूंगा। इसके अलावा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी समय निकालकर आएं, मैं उनको भी धन्यवाद दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर बनने के बाद लोगों को रोजी-रोटी भी मिलेगी। हमारी अयोध्या यात्रा आनंद देने वाली यात्रा है मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको तकलीफ होती है। कई लोग तो जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान और गलतफहमी फैला रहे थे। हिंदुत्व जीवन प्रणाली है तभी तो सभी को साथ लेकर चलने वाला हमारा हिंदू है। शिंदे कहते है कि हमारा हिंदू अन्य धर्मों का अनादर करने वाला नहीं है बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला है।

अयोध्या पहुंचकर पैदल ही रामलला के दर्शन के लिए निकले महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की बड़ी बात