राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज का अटैक आया जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 2 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उनका ब्लड प्रेशर अचानक से बहुत बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अयोध्या के श्री राम अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आचार्य सत्येंद्र दास की हालत गंभीर

आचार्य सत्येंद्र दास को शहर के सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग में 17 जगह ब्लड क्लॉटिंग हुई है और वे गंभीर ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हैं। फिलहाल, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

सत्येंद्र दास 1992 से रामलला के मुख्य पुजारी बने थे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद इन्होंने ही टेंट में भी रामलला की पूजा-अर्चना की थी। 2020 में जब रामलला अस्थायी मंदिर में स्थापित हुए तब भी वे मुख्य पुजारी बने। आचार्य ने पूरा जीवन रामलला को समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2025 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी,स्कूल से लेना होगा हॉल टिकट

2024 में बिगड़ी थी तबीयत

अक्टूबर 2024 में भी सत्येंद्र दास की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उस समय न्यूरोलॉजिकल समस्या के संकेत मिले थे। इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। अब एक बार फिर, ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।