ayodhya ram mandir inauguration live कहने को तो अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। लेकिन पूरा भारत देश इस समय राममय हो चुका है। हर तरफ राम नाम की गूंज है।  मंदिरों में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

अयोध्या. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रामनाम की गूंज है। आम आदमी से लेकर नेता या अभिनेता सभी राम की भक्ती में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी पुलिस ने रामलला के आगमन पर प्रभु श्रीराम की प्रार्थना करते हुए शानदार प्रस्तुति दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब लता चौंक पर बजाया पुलिस बैंड

दरअसल, बाराबंकी पुलिस के जवानों ने पुलिस बैंड बजाकर श्रीराम की प्रार्थना की। जवानों ने यह यह शानदार प्रस्तुति अयोध्या नगरी के फेमस लता मंगेशकर चौक के सामने दी। सोशल मीडिया पर उनकी इस प्रस्तुति का वीडियो वायरल हो गया है। हर कोई उनकी इस कलाकारी को सलाम कर रहा है।

दुल्हन की तरह सजा है लता चौक

बता दें कि अयोध्या में बना यह लता चौंक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के नाम पर, यह राम पथ और धर्म पथ के मिलन का प्रतीक है। इस चौंक को 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट्स चौराहे पर लगाई गई हैं।

लखनऊ से लेकर अयोध्या तक हो रहे सांस्कृतिक प्रोग्राम

अयोध्या ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई शहर दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। लखनऊ से लेकर अयोध्या तक राज्य सरकार ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जिसमें खास तौर से भगवान राम के वैश्विक महत्व को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में देश और विदेश में होने वाली 18 प्रकार की रामलीलाएं शामिल हैं। अभी दो दिन और सांस्कृतिक, पारंपरिक लोक कला और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।