- Home
- States
- Uttar Pradesh
- अयोध्या में राममंदिर की Interesting News: देशभर के 5 लाख मंदिरों तक भेजी जाएगी रज और अक्षत
अयोध्या में राममंदिर की Interesting News: देशभर के 5 लाख मंदिरों तक भेजी जाएगी रज और अक्षत
अयोध्या राममंदिर के भव्य उद्घाटन यानी रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रही है। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। आयोजन 15 से 24 जनवरी, 2024 तक चलेगा।

अयोध्या. अयोध्या राममंदिर के भव्य उद्घाटन यानी रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रही है। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। संघ की 49 यूनिट देशभर के 5 लाख मंदिरों तक रज(मिट्टी) और अक्षत(पूजा के चावल) भेजेंगी। गांव-गांव तक न्यौता भेजा जाएगा।
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 15-24 जनवरी, 2024 तक चलेगा।
देश के जिन पांच लाख मंदिरों का चयन किया गया है, वहां रामजन्मभूमि की रज और अक्षत को प्रतिष्ठित किया जाएगा। इससे पहले इस सामग्री का श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूजन कार्यक्रम करेगा।
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को यादगार बनाने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, ट्रस्टी डॉ.. अनिल मिश्र, विहिप नेता प्रकाश शर्मा आदि लगातार जुटे हुए हैं।
जनवरी 2024 में राम मंदिर में भगवान रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना तय है। इस घटनाक्रम का करोड़ों राम भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मंदिर को तीन मंजिलों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी अनुमानित ऊंचाई लगभग 392 फीट है।
जटिल नक्काशी मंदिर की दीवारों, स्तंभों और छत को सुशोभित करती है, जैसा कि जारी तस्वीरों में दिखाया गया है।
यह भी पढ़िए-मुस्लिमों के गढ़ में BJP को जिताने RSS क्यों लाया 'सुदर्शन चक्र'
भगवान राम को समर्पित यह मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर पूर्व से पश्चिम तक लगभग 380 फीट तक फैला होगा, जबकि उत्तर से दक्षिण तक इसकी चौड़ाई 250 फीट होगी।
यह भी पढ़िए-स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने पर किसने रखा 10 लाख का इनाम?
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर छत तैयार की जा चुकी है, जबकि पहली मंजिल पर पिलर खड़े कर दिए गए हैं।
ये तस्वीर (वीडियो) पिछले दिनों X पर वायरल हुई थी। इसमें अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के पीछे सूरज चमकता नजर आया था। मंदिर के बैकग्राउंड में चमकते सूर्य को देखकर लोग कह रहे हैं कि मानों सूर्य देवता मंदिर को रोशन कर रहे हों।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।