रामलला गर्भगृह में स्थापित हो गए हैं। पूरा देश इस समय राममय हो गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तर राम नाम की गूंज है। इसी बीच इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यात्री जोर जोर से मेरी झोपड़ी में राम आएंगे भजन गाते दिखे।

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह पूरे देश में है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राम नाम की गूंज है। रामभक्तों ने अपने घर से लेकर नजदीकी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजा दिया है। इस बीच शानदार खबर और वीडियो सामने आया है। जहां इंडिगो फ्लाइट में यात्री राम आंएगे तो अंगना सजाऊंगी...गाते हुए सुनाई दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

दरअसल, इंडिगो की यह फ्लाइट अयोध्या के लिए आ रही थी, लेकिन रामनगरी पहुंचने से पहले यात्रियों में राम की भक्ति देखने को मिली। कुछ यात्री ताली बजाते हुए राम आएंगे...भजन गा रहे हैं तो कुछ ने इसका वीडियो बनाया। इस वीडियो को कई पैसेंजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर किए जाने के बाद से इसे 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जब पीएम मोदी ने शेयर किया था यह राम भजन

बता दें कि जब से स्वाति मिश्रा के गाए भजन 'राम आएंगे... को पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किया था। तभी से यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बच्चे से लेकर महिला या बुजुर्ग तक यह भजन गा रहे हैं। तो लाखों लोगों ने अपने स्टेटस में इस सॉग्ग लगाया हुआ है। अब तो फ्लाइट तक में यात्री इस भजन को गाने लगे हैं। यानि पूरे देशभर में इस रामगीत की गूंज है। बता दें कि इससे पहले, जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने 'राम आएंगे' गाकर तहलका मचा दिया था।

यह भी पढ़ें-PHOTOS: राममय हुई अयोध्या, इमारतों से दुकानों तक को दिया गया एक जैसा LOOK

देखिए राम भक्ति का अनोखा वीडियो

View post on Instagram