Ayodhya Ram Navami celebration: रामनगरी अयोध्या रामनवमी के लिए तैयार है! 50 लाख भक्तों का अनुमान, सुरक्षा कड़ी। रामलला के दर्शन के बाद भक्त भावविभोर!

Ayodhya Ram Navami 2025: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर हो गई है। इस वर्ष रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम मंदिर परिसर से लेकर सम्पूर्ण अयोध्या में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। भगवान राम के जन्मोत्सव के अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं और वातावरण पूरी तरह राममय हो चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हो चुके हैं। वैदिक मंत्रों की गूंज, विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और रामायण पाठ के साथ संपूर्ण परिसर भक्तिभाव से भर गया है। अयोध्या के विभिन्न मठों और मंदिरों में भी उत्सव की झलक देखने को मिल रही है।

'पचास लाख राम भक्तों' का महासंगम – तैयार है अयोध्या

महाकुंभ जैसे आयोजनों में अयोध्या ने एक दिन में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं का स्वागत किया है। इसी आधार पर रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि इस बार लगभग 50 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आएंगे। दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षात्मक रणनीति तैयार की गई है। सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, सीसीटीवी निगरानी की जा रही है, मेडिकल सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने और आवागमन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धा से भरे मन, आँखों में आभार – बोले भक्त, 'अबकी बार राम के द्वार'

रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। लोग अयोध्या के विकास को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों बाद अयोध्या में ऐसा दिव्य और भव्य रूप देखने को मिल रहा है, जिसमें हर कोना राम के नाम से जुड़ गया है।

राममय हुई अयोध्या: जहां हर सांस में गूंज रहा है 'जय श्रीराम'

राम जन्मभूमि में धार्मिक गतिविधियों के चलते संपूर्ण अयोध्या में राममय माहौल है। मंदिरों की सजावट, भजन मंडलियों की आवाज, राम चरित मानस का पाठ और जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा है। रामनवमी के दिन अयोध्या एक नई धार्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का प्रतीक बनेगी।

यह भी पढ़ें: रामनवमी के मौके पर अयोध्या में ऐतिहासिक नजारा, भक्तों के लिए भव्य तैयारियां पूरी!