सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेती तस्वीर वायरल हो रही है। कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे शेयर किया है। 

Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी में कांग्रेस और सपा का सीटों को लेकर समझौता होने के बाद दोनों दल के नेता रविवार को एकसाथ नजर आए। आगरा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी भी साथ थीं। आगरा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच काफी लगाव दिखा। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेती तस्वीर वायरल हो रही है। कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने दो इमोजी के साथ शेयर किया फोटो

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सेल्फी को कांग्रेस ने ट्वीटर हैंडल पर दो इमोजी के साथ शेयर किया है। कांग्रेस के पोस्ट में सेल्फी फोटो के साथ एक कैमरा और एक सेल्फी का इमोजी है। फोटो में राहुल गांधी अपनी लाल जीप के ऊपर अखिलेश यादव के साथ सेल्फी क्लिक कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

न्याय यात्रा में शामिल होकर अखिलेश यादव ने पूरा किया वादा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का वादा पूरा किया।रविवार को वह आगरा में राहुल गांधी के नेतृत्व वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। यूपी में कांग्रेस-सपा समझौता में प्रियंका गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि आज सरकार के खिलाफ किसान खड़ा है। किसानों की ताकत से सरकार घबरा गई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और INDIA गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान दिलाएगी।

यूपी में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटों पर लड़ने के लिए आमंत्रित किया। सपा प्रमुख ने कांग्रेस को 17 और सपा को 63 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। इन 63 सीटों में राज्य के छोटे दलों को भी सपा सीट दे सकती है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस में मंथन के बाद सहमति बन गई। दो दिन पहले ही दोनों दलों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर समझौता होने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें:

बशीरहाट सांसद अभिनेत्री नुसरत जहां ने संदेशखाली के लोगों से की शांति की अपील, बीजेपी से बोली-राजनीतिकरण बंद करो