नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद रात में मेयर प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई।

BJP Mayor candidates list: यूपी में हो रहे नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट रविवार को जारी कर दी है। नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद रात में मेयर प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई। सूबे की राजधानी लखनऊ, योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर, प्रयागराज में निवर्तमान मेयर्स को टिकट नहीं दिया गया है। मुरादाबाद के विनोद अग्रवाल केवल अपना टिकट बचाने में कामयाब हुए हैं। पहले चरण की वोटिंग के लिए सोमवार को पर्चा दाखिला की अंतिम तिथि है। दो चरणों में होने वाले निकाय चुनाव में पहले चरण में दस मेयर क्षेत्रों में चुनाव होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए किसको मिला टिकट...

  • गोरखपुर- डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव
  • प्रयागराज- उमेश चंद्र गणेश केसरवानी
  • वाराणसी- अशोक तिवारी
  • मुरादाबाद-विनोद अग्रवाल
  • फिरोजाबाद- कामिनी राठौर
  • आगरा- हेमलता दिवाकर
  • लखनऊ- सुषमा खर्कवाल
  • सहारनपुर-डॉ.अजय कुमार
  • मथुरा-वृंदावन- विनोद अग्रवाल
  • झांसी- बिहारी लाल आर्य