उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने माता सीता का नाम लेकर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया है, जिससे बवाल मच गया है। रामलीला समारोह के दौरान दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डिबाई में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने माता सीता का नाम लेकर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ जहरीला बयान दिया है। इसके चलते बवाल मच गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। विधायक ने रामलीला समारोह के दौरान यह बयान दिया।

सीपी सिंह ने कहा, "सही बात अगर कोई हमें बताता है तो मान लेनी चाहिए। लक्ष्मण जी की बात सीताजी ने नहीं मानी। लक्ष्मण रेखा खींची थी, अगर वह उससे बाहर नहीं निकलतीं तो शायद सीता हरण नहीं होता। यह तुम्हारे लिया, हमारे लिए रामायण का सिद्धांत है। हमें इस सिद्धांत पर रहना चाहिए।"

Scroll to load tweet…

विधायक ने कहा, “ध्यान रखिए, कोई भी भिक्षुक, कोई भी ब्राह्मण बनकर दरवाजे पर आता है ये रामलीला बताती है कि आप उसपर विश्वास नहीं करिए। अगर सीताजी विश्वास नहीं करतीं रावण पर (जो भिखारी का वेश बनाकर आया) तो सीता हरण नहीं होता। ये हमें अपने जीवन में उतारनी है। कभी भी विश्वास नहीं करना कि गरीब ब्राह्मण है तो विश्वास कर लो। भाई विश्वास तो सीताजी ने किया। उसके बाद क्या आगे हुआ ये रामायण की कथा में है।”

भाजपा विधायक के इस बयान पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसके लिए विधायक की आलोचना कर रहे हैं। लोग इसे ब्राह्मण समुदाय का अपमान बता रहे हैं और भाजपा विधायक से माफी मांगने को कह रहे हैं। कुछ लोगों ने विधायक का बचाव भी किया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा चुनाव 2024 परिणामों पर भारतीय जनता पार्टी को दी बधाई