अयोध्या के बाद कन्नौज में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार हुए सपा नेता के बाद बीजेपी समाजवादी पार्टी पर पूरी तरह से हमलावर हो गई है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामलों के लिए अखिलेश यादव समते राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि दो लड़के के राजनीतिक प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में क्राइम रेट बढ़ी है। इससे अपराधियों की स्थिति मजबूत कर दी है।" उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया और उससे जुड़े दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पार्टी की आलोचना की। बता दें कि अयोध्या के बाद कन्नौज में छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार हुए सपा नेता नवाब सिंह की तरफ इशारा था, जिन्हें कल 15 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी करने के जुर्म में अरेस्ट किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि सपा न केवल अपराधियों को कवर फायर दे रही है, बल्कि विपक्षी भारतीय गुट के सदस्य भी अपने गठबंधन सहयोगियों के आपराधिक तत्वों को बचाने में एक-दूसरे की सहायता कर रहे हैं। अपराधियों का समर्थन करना समाजवादी पार्टी के DNA में है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कन्नौज के रेप आरोपी के डिपंल यादव के साथ संबंध है। वो उनके प्रतिनिध रह चुके हैं।

दिवंगत सपा नेता मुख्तार अंसारी का दिया उदाहरण

बीजेपी राज्यसभा सांसद ने दिवंगत सपा नेता मुख्तार अंसारी को लेकर भी उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब मुख्तार जेल की सजा काट रहे थे तो वो पंजाब की जेल में रहना चाहते थे। जबकि वो खुद यूपी के थे। इससे साफ पता चलता है कि ऐसे लोग कांग्रेस में खुद को महफूज समझते हैं। अपराधियों को लेकर सपा-कांग्रेस में कैसी दुरभि संधि है

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: Video: अयोध्या के बाद कन्नौज, नाबालिग के साथ छेड़छाड़, सपा नेता गिरफ्तार