बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जयपाल सिंह की यह तीसरी जीत है। वहीं झांसी-इलाहाबाद खंड शिक्षक विधायक चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

लखनऊ: विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से तीसरी जीत दर्ज कर ली है। सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से करारी शिकस्त देने के बाद उन्होंने यह जीत दर्ज की है। इस सीट पर 1986 से भाजपा की यह आठवीं जीत है। गुरुवार को सुबह मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई, हालांकि मतों की गिनती शाम हुई। शुक्रवार को तड़के 3 बजे परिणाम घोषित किए जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपा प्रत्याशी की जमानत हुई जब्त

आपको बता दें कि पहले ही चक्र में बढ़त बना चुके भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने कुल 66179 वोट हासिल किए हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी को 14922 वोटों से संतोष करना पड़ा। वह अपनी जमानत बचाने के लिए जरूरी 15450 वोट भी हासिल नहीं कर सकें। 8 अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त की गई। रात तकरीबन 8 बजे पहले राउंट का परिणाम सामने आया। इसके बाद राउंड के साथ ही वोटों का अंतर भी बढ़ता चला गया। कई जगहों पर उतार-चढ़ाव का दौर भी देखने को मिला।

परिणाम घोषित होने के साथ ही जश्न का दिखा माहौल

सातवें और अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने से पहले ही भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल देखा गया। सातवें चक्र की मतगणना के बाद जयपाल सिंह विजयी घोषित कर दिए। भाजपा के प्रत्याशी जयपाल सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर ने जीता का प्रमाणपत्र दिया गया। जीत का प्रमाणपत्र मिलने के साथ ही भाजपा समर्थकों ने जमकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस बीच सपा नेताओं में मायूसी देखी गई और उनके क्षेत्रीय कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं झांसी-इलाहाबाद खंड शिक्षक विधायक चुनाव में भाजपा के बाबूलाल तिवारी विजयी रहें। उनके द्वारा तीन बार से एमएलसी सुरेश त्रिपाठी को चुनाव में करारी शिकस्त दी गई। जबकि तीसरे स्थान पर सपा के डॉ. एसपी सिंह रहें।

पेशी पर मुस्कुराकर शायरी पढ़ते नजर आए सपा विधायक इरफान सोलंकी, पुलिस को इन 4 मामलों में मिली ज्यूडिशियल रिमांड