उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में एक साथ दो बहनों ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड नोट में अश्राम के 4 कर्मचारियों का नाम लिखकर उन्हें अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

आगरा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र जगनेर आगरा उत्तरप्रदेश में रहने वाली दो सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया है। इन दोनों बहनों ने आश्रम के कर्मचारियों के नाम सुसाइड नोट लिखकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से आसराम की तरह सजा देने की गुहार लगाई है। इन बहनों द्वारा सुसाइड से पहले लिखे नोट में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली जिन दो बहनों ने सुसाइड किया है। उनका नाम 32 वर्षीय शिखा और 38 वर्षीय एकता है। दोनों बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दरअसल इन दोनों बहनों ने करीब 8 साल पहले दीक्षा ली थी। तभी उनके घरवालों ने उनके लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम बनवा दिया था। जिसमें दोनों बहनें एक साथ रहती थी। दोनों बहनों ने आश्रम से जुड़े 4 लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

आसाराम की तरह सजा देना योगीजी

एकता और शिखा ने सुसाइड नोट में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि इन आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा देना। क्योंकि इन्होंने आसाराम जैसे काम किए हैं। ये लोग पैसे हड़पने के साथ ही महिलाओं के साथ भी गलत संबंध बनाते हैं। इन्होंने हमारे साथ भी धोखा किया है।

भाईयों से कहा केस लड़ना

सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने अपने भाई सोनवीर और एन सिंह के लिए लिखा कि आप दोनों हमारे लिए सगे भाईयों जैसे हो। इसलिए आप दोनों इस केस को लड़ना और चारों आरोपियों को सजा दिलवाकर रहना। दोनों बहनों ने आरोपियों के खिलाफ लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : लैंड फॉर जॉब केस में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव के करीबी अमित कत्याल गिरफ्तार

इन चारों लोगों को बताया गद्दार

सुसाइड नोट में शिखा और एकता ने नीरज सिंघल, नीरज के पिता, ताराचंद और ग्वालियर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली एक महिला का नाम लिखा है। एकता ने सुसाइड नोट में यहां तक लिखा कि नीरज ने उनके साथ रहने का वादा किया था। लेकिन बाद में उसने बात भी करना बंद कर दिया। सुसाइड नोट में इन आरोपियों द्वारा लाखों रुपए हड़पने की बात भी लिखी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : यूपी सरकार का दिवाली गिफ्ट, फ्री में रसोई गैस सिलेंडर, योगी आदित्यनाथ ने की शुरुआत