उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है, जहां जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात बदमाशों ने इस मर्डर को अंजाम दिया है।

जौनपुर, उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है, जहां जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात बदमाशों ने इस मर्डर को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बदमाश बाइक से आए थे और तीन गोलियां मारकर मोटरसाइकिल को कुछ दिर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जौनपुर के बोधापुर गांव में मारी गोली

दरअसल, यह घटना बक्सा थाना क्षेत्र की है। जहां बुधवार सुबह बोधापुर गांव में बाइक से आए बदमाशों ने भाजपा नेता प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पातल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह वर्तमान में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। इससे पहले वो किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

बता दें कि प्रमोद यादव वही नेता हैं जिन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट से चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ लड़ा था। हालांकि यह चुनाव सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने जीता था, वह तीसरे नंबर थे।