यूपी के सोनभद्र जिले में दुल्हन और उसकी लुटेरी मंडली ने दूल्हे को ऐसा चूना लगाया कि वह बेचारा देखता रह गया। मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। 

Sonbhadra News. शादी की हसरत पाले एक दूल्हा और उसका परिवार एटा से सोनभद्र पहुंचा लेकिन वहां ऐसा कांड हो गया कि उन्हें सीधे थाने का रूख करना पड़ गया। फिलहाल दूल्हे के परिजनों की शिकायत पर सोनभद्र पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल की बात कही जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनभद्र में शादी की हसरत दिल में दबी रह गई

जानकारी के अनुसार एटा जिले के एक युवक की शादी नहीं हो पा रही थी, ऐसे में वह शादी के लिए परेशान था। एटा में उसकी मुलाकात ऐसी व्यक्ति से हुई जिसकी ससुराल सोनभद्र में थी। युवक ने दूसरे युवक को भरोसा दिलाया कि वह सोनभद्र में उसकी शादी जरूर करा देगा। इसके बाद उन्हें एक फोन नंबर दिया और कहा कि इस नंबर पर बात कर लो, यह शादी करा देगा। दूल्हा बनने की लालच में युवक ने बात की तो सोनभद्र के कॉलर ने कहा कि आप अपने परिवार के साथ सोनभद्र आ जाइए शादी हो जाएगी। इसके बाद दूल्हा बनने वाला युवक अपने परिवार के 8 लोगों के साथ शादी करने क लिए सोनभद्र पहुंच गया।

कैसे दुल्हन ने दूल्हे की फैमिली को बनाया शिकार

जब युवक का परिवार सोनभद्र पहुंचा तो यहां उसे बाकायदा लड़की से मिलवाया गया। साथ में दुल्हन बनने वाली लड़की के फर्जी माता-पिता और भाईयों से भी मुलाकात हुई। दुल्हन के घर वालों ने जाल बिछाना शुरू किया और कहा कि हम बहुत गरीब हैं और शादी के लिए लड़की के पास कपड़े तक नहीं हैं। आप लोग लड़की को कपड़े खरीद दीजिए आखिर वह आपके ही घर जाएगी। इस पर विश्वास करके लड़के के परिवार वालों ने करीब 10 हजार के कपड़े लड़की और उसके परिजनों के लिए खरीदे। फिर अगली सुबह शादी का वादा किया गया। दूसरे दिन लड़की के परिजन पहुंचे और कहा कि कुछ जरूरी रस्मों के लिए दूसरे सामान भी खरीदने हैं। लड़के वालों ने विश्वास कर लिया और 25 हजार नगद सामान खरीदने के लिए दे दिए। इसके बाद धीरे-धीरे लड़की और उसके फर्जी घर वाले वहां से खिसक लिए। जब काफी देर तक वे नहीं लौटे तो एटा से आए दूल्हे और फैमिली को लगा कि उन्हें ठग लिया गया है। तब उन्होंने पुलिस कंप्लेन दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें

Sri Ram Mandir: अक्टूबर तक ग्राउंड फ्लोर तैयार-इस महीने से होंगे रामलला के दर्शन, देखें राम मंदिर निर्माण की लेटेस्ट 9 PHOTOS