Bulandshahr mall girls fight: बुलंदशहर के एमएमआर मॉल में युवतियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, वीडियो वायरल। पुलिस जांच में जुटी।

MMR mall fight video: यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एमएमआर मॉल में दो युवतियों के गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मामला ऐसा तूल पकड़ गया कि बाल पकड़कर एक-दूसरे को पीटने लगीं। वीडियो में मारपीट का पूरा नज़ारा कैद हो गया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद युवतियों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉल में 'सिकंदर' देखने के बाद शुरू हुई हाथापाई

मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एमएमआर मॉल का है, जहां युवतियों के दो गुट फिल्म ‘सिकंदर’ देखने के बाद आपस में उलझ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों ने बाल पकड़कर एक-दूसरे की जमकर पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मारपीट के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग लड़कियों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं।

Scroll to load tweet…

वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि घटना का वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी गहन जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ईद के दिन की घटना, मॉल में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला ईद के दिन का है, जब मॉल में काफी भीड़भाड़ थी। इस दौरान हुए इस झगड़े से कुछ देर के लिए मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। अब जब यह वीडियो वायरल हुआ है तो पुलिस भी हरकत में आई है।

यह भी पढ़ें: UP में बहू का कहर, डंडे-घूंसे से ससुर की बेरहमी से पिटाई, देखें वायरल VIDEO