उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है।

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ एक युवक ने अभद्रता की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। घटना सामने आने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुलंदशहर के एसपी ने बताया पूरा मामला कब हुआ

 एशियानेट न्यूज हिंदी से बात करते हुए बुलंदशहर के एसपी श्लोक कुमार ने कहा- यह घटना 15 अगस्त 2023 की है। वीडियो वायरल होने के बाद हमने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 17 अगस्त को आरोपी का चालान कर दिया गया है। वहीं, शहर की ASP अनुकृति शर्मा ने भी भगत सिंह के साथ अभद्रता कर रहे युवक के बारे में बात की। उन्होंने कहा- आरोपी का नाम सुहैल पुत्र नौशाद है। वीडियो वायरल होने के बाद सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to load tweet…