CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण मकान गिरने से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।

लखनऊ- 12 सितम्बर, 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण मकान गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री जी ने अतिवृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्याें पर नजर रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जलभराव की स्थिति में प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पम्प आदि लगाकर जल जमाव की समस्या का समाधान किया जाए। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार 12 सितम्बर, 2024 को अतिवृष्टि से जनपद मैनपुरी की तहसील कुरावली में 02 तथा भोगांव में 03 जनहानि हुई हैं।