सीएम योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। वह मुरादनगर में मंदिर स्थापना, जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण, नोएडा में मेदांता अस्पताल का उद्घाटन और दिल्ली के भारत मंडपम में बैठक में शामिल होंगे। शाम को लखनऊ लौटेंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर गाजियाबाद पहुंचे। यहां से वह गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली भी जाएंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाजियाबाद में भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति और मंदिर स्थापना कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी सुबह 10:55 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह आईटीएस कॉलेज, मुरादनगर हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद 11:20 बजे कार से तरुण सागर तीर्थ, मुरादनगर पहुंचे। सीएम योगी 11:20 से 12:20 बजे तक भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति स्थापना और मंदिर स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री 12:50 बजे गौतमबुद्ध नगर के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह 12:50 से 13:50 बजे तक एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

नोएडा में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

सीएम योगी 14:35 बजे नोएडा सेक्टर 113 हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 14:50 से 15:40 बजे तक मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली के भारत मंडपम में बैठक के बाद CM योगी लौटेंगे लखनऊ

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 16:10 बजे कार द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचेंगे। यहां वह 16:15 से 17:30 बजे तक वाई.पी.ओ. गोल्ड के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 18:05 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।