योगी सरकार की विकास नीतियों से “अयोध्या ब्रांड” विश्व में पहचान बना चुका है। श्रीराम मंदिर के बाद पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ी है। विश्वस्तरीय सुविधाओं और तेज आर्थिक गतिविधियों ने अयोध्या को यूपी की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बना दिया है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासशील नीतियों ने “अयोध्या ब्रांड” को विश्वभर में पहचान दिलाई है। श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण और शहर के तेज विकास ने लोगों को हैरान किया है। पर्यटन, निवेश और आधारभूत संरचना के मामले में अयोध्या आज कई बड़े धार्मिक स्थलों से आगे निकल चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विश्व में गूंज रहा है ‘अयोध्या ब्रांड’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था स्थलों को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य तय किया है। अयोध्या इस दृष्टि से सबसे बड़ा उदाहरण बन रही है। श्रीराम मंदिर बनने के बाद पर्यटकों की संख्या 4–5 गुना तक बढ़ी है। जनवरी से जून 2025 के बीच लगभग 23 करोड़ लोग रामनगरी पहुंचे। अनुमान है कि साल के अंत तक यह संख्या 50 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

विश्वस्तरीय सुविधाओं से बदलती अयोध्या की तस्वीर

अमेरिका, यूरोप, रूस और कई देशों से बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक अयोध्या आ रहे हैं। स्वच्छ चौड़ी सड़कें, संस्कृति से भरी कलाकृतियां, भव्य राम पथ और धर्म पथ, दिव्य कुंड, प्राचीन मंदिर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं अयोध्या के नए स्वरूप को दिखाती हैं।

पहले खाली रहने वाले होटल अब 90% तक भरे रहते हैं। छोटे होटल भी रोजाना 40–50 हजार रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को उसका पुराना गौरव और नई पहचान दिलाई है।

अयोध्या का यूपी की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान

अयोध्या का विकास 2020 से तेज गति से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों ने मिलकर शहर के विकास को प्राथमिकता दी। सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, ट्रैफिक मैनेजमेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को विश्वस्तरीय रूप दिया गया।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया है। आज अयोध्या यूपी की जीएसडीपी में लगभग 1.5% का योगदान कर रही है। आने वाले वर्षों में यहां का सालाना कारोबार 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

अयोध्या बनेगी वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की शक्ति

अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां अब 30 उड़ानें संचालित हो रही हैं और एयरपोर्ट की वार्षिक क्षमता 6 लाख यात्रियों की है। रेलवे स्टेशन को भी अत्याधुनिक बनाया गया है और बस अड्डों के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। आज अयोध्या उत्तर प्रदेश का सबसे विकसित और सबसे अधिक पर्यटकों वाला धार्मिक केंद्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2029 तक उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने को दृढ़संकल्पित हैं, जिसमें अयोध्या का योगदान निर्णायक रहेगा।