बिजनौर में गाय ने विचित्र बछड़ों को जन्म दिया। एक बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें थीं, जबकि दूसरे के छह पैर, दो मुंह और दो पूंछ थीं। जन्म के कुछ देर बाद ही बछड़ों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया है जिसकी तीन आंखें और दो मुंह है। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में किसान गजेंद्र सिंह की गाय ने रविवार की रात एक बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांव वाले किसान के घर पहुंचे। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चमत्कार या कुछ और

इसके अलावा मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र के गांव पीनना में भी ऐसी ही एक दुर्लभ घटना देखने को मिली। किसान सूरज की जर्सी नस्ल की गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया, जिसके छह पैर, दो मुंह और दो पूंछ थीं। यह अनोखी घटना सुनते ही आस-पड़ोस के लोग बछड़े को देखने के लिए उनके घर पर उमड़ पड़े। इस दुर्लभ घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है, और लोग इसे प्राकृतिक चमत्कार मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर टीना डाबी ने आखिर खोल ही दिया राज, कैसे बन सकते हैं IAS और IPS

जन्म के बाद हुई मृत्यू

किसान ने बताया कि रविवार को गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया। हालांकि, जन्म के कुछ देर बाद ही इस विचित्र बछड़े की मृत्यु हो गई।