महाकुंभ में पुष्पवर्षा में देरी पर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हेलीकॉप्टर कंपनी के CEO और पायलट पर FIR दर्ज। 

महाकुंभ में योगी सरकार ने लोगों के लिए तमाम इंतजाम किए हैं। यहां आने वाले लोग इस भव्य मेले की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के दिन श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा नहीं हो पाई, जिससे सरकार की ओर से सख्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और एविएशन कंपनी के CEO और पायलट पर एफआईआर दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीईओ और पायलट पर एफआईआर

आरोप है कि कंपनी ने बिना कोई सूचना दिए हेलीकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया था।, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा नहीं हो पाई। बाद में दूसरा हेलीकॉप्टर बुलाया गया जिसके बाद तकरीबन 4 बजे के करीब श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तर प्रदेश के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के परिचालन प्रबंधन केपी रमेश की शिकायत पर महाकुंभ नगर की कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस एफआईआर में हेलिकॉप्टर कंपनी के सीईओ रोहित माथुर, पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना और परिचालक प्रबंधन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 में दुनिया ने देखी भारत की एकता, 10 देशों के प्रतिनिधि हुए अभिभूत

मामले की जांच कर रही पुलिस

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पौष पूर्णिमा के दिन शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा नहीं होने से हड़कंप मच गया था। योगी सरकार ने सभी प्रमुख स्नान पर्वों और अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर आसमान से पुष्प वर्षा के निर्देश दिए थे।