Noida To Haridwar Bus Service: नोएडा से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर तीन से चार घंटे के अंतराल पर नोएडा डिपो से बसें मिलेंगी।

Noida To Haridwar Bus Service: इस महीने नोएडा से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसके तहत डिपो को 50 नई बसें मिलेंगी, जिससे देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों के अलावा यूपी के पूर्वांचल के लिए भी बस सेवाएं शुरू होने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितना होगा बस का किराया?

डिपो प्रबंधन जल्द ही बसों के समय की जानकारी जारी करेगा। किराए की बात करें तो देहरादून के लिए प्रति व्यक्ति ₹428 और हरिद्वार के लिए ₹381 किराया निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर तीन से चार घंटे के अंतराल पर नोएडा डिपो से बसें मिलेंगी।

13 चालकों का किया गया परीक्षण

बस सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 13 चालकों का परीक्षण किया गया है, और 167 परिचालकों की भर्ती भी की जाएगी। नए रूट में हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश को भी शामिल किया गया है जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। छुट्टी के दिनों में बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा करते हैं, जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, कैंचीधाम, नीलकंठ और टपकेश्वर प्रमुख हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए इन स्थानों के लिए भी जल्द ही बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: UP में शादी करने पर मिलेंगे ₹35,000! जानिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या हैं फायदे?

एआरएम एस.एन. पांडेय ने बताई ये बात

एआरएम एस.एन. पांडेय ने बताया कि बुलंदशहर रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है, जिससे डिपो को सबसे ज्यादा राजस्व भी प्राप्त होता है। इसके अलावा, आगरा, एटा, इटावा और सहारनपुर के लिए भी यात्रियों की भारी मांग रहती है। नई बसों के आने के बाद इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।