Caste Clash in Etah: इकलौती बेटी की बरात में अचानक विवाद, दबंगों ने रास्ता रोका, पुलिस पहुंची तो ईंट से सिपाही घायल, दुल्हन की बहनों ने लगाए मारपीट और अपमान के आरोप… क्या दलित होना अब भी सजा है? जानिए इस चौंकाने वाली रात का पूरा सच!

Caste Clash in Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा से एक चौंकाने वाला और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दलित समाज की एक बेटी की बरात को गांव के ही कुछ दबंगों ने चढ़ने नहीं दिया। यह घटना सिर्फ एक शादी को नहीं रोकती, बल्कि समाज में मौजूद गहरे जातीय भेदभाव की ओर भी इशारा करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

DIG को फोन, फिर भी नहीं मिला इंसाफ

शनिवार रात को जनपद हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र से आई बरात जब दुल्हन के गांव ढकपुरा में चढ़ने लगी, तभी गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ लोग बीच रास्ते में आ गए और विवाद शुरू कर दिया। जब मामला बिगड़ा तो युवती की तहेरी बहन ने DIG अलीगढ़ रेंज के सीयूजी नंबर पर फोन करके बताया कि गांव में कुछ लोग जानबूझकर बरात नहीं चढ़ने दे रहे हैं। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा लेकिन दबंगों की हठ के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई।

ईंट से सिपाही घायल, फिर भी कार्रवाई नहीं!

दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान छत से फेंकी गई ईंट सीधे सकरौली पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार के सिर पर लगी। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। फिर भी पुलिस स्थिति को संभाल नहीं सकी और बरात आगे नहीं बढ़ सकी।

Scroll to load tweet…

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, दुल्हन की बहनों से बदसलूकी का आरोप

दुल्हन की बहनों ने आरोप लगाया कि वे जब दुल्हन का मेकअप कर रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें खींचकर ले जाकर मारपीट की और अपमानित किया। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दलित पक्ष के साथ सहयोग करने की बजाय उन्हें ही डराया और पीटा।

चंदे से हुई थी बेटी की शादी, पिता का पहले ही निधन

दुल्हन के पिता की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो चुकी थी। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। दो भाई मानसिक रूप से विकलांग हैं। गांववालों ने चंदा करके बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी थी। फिर भी समाज में मौजूद जातीय सोच ने बेटी की खुशी को छीन लिया।

पुलिस ने की दोतरफा FIR, पर दलित पक्ष की तहरीर नहीं दर्ज

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन दलित परिवार की तहरीर अभी तक स्वीकार नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कानून सबके लिए एक समान है?

तनाव के बीच आधी रात को हुई विदाई

पुलिस बल की मौजूदगी में आधी रात एक बजे शादी की रस्में पूरी कराई गईं और दुल्हन की विदाई करा दी गई। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है।