यूपी के एटा में नई दुल्हन की पोल शादी के 11वें दिन ही खुल गई। महिला के पति ने उसके फोन में रिकॉर्डिंग लगाकर उसकी बातों को सुना और यहीं से उसे खतरनाक इरादों की भनक लग गई।

एटा: जनपद में शादी के 11 दिन ही नई नवेली दुल्हन का राज खुल गया। महिला किसी और से फोन पर बात कर रही थी इसी बीच उसे पकड़ लिया गया। पति ने उनके फोन में चालाकी से रिकॉर्डिंग चालू कर दी थी। इस रिकॉर्डिंग को जब बाद में पति ने सुना तो नई दुल्हन का प्लान जानकर सभी को होश उड़ गए। इसके बाद मामले में तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला पहले से शादीशुदा है और ये गैंग लोगों को लूटने के लिए फर्जी शादी करवाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक ने छिपकर सुनी थी महिला की बातें

मामले को लेकर एसएसपी उदय शंकर सिंह ने जानकारी दी कि गांव के युवक की फर्जी शादी बनारस के गिरोह के सदस्यों ने करवाई थी। घर आने के बाद महिला के द्वारा फोन पर की जा रही बातों को युवक ने सुन लिया। इसके बाद ही उसके फोन में रिकॉर्डिंग को ऑन कर दिया गया। मामले में कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह को तहरीर दी गई है। इस मामले में लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों अनिल कुमार निवासी, मिश्री, धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तार हाथरस से की गई है।

ससुरालवालों को झूठे केस में फंसाने की दी जाती थी धमकी

गैंग के सदस्यों ने एक माह पूर्व लखनऊ में युवती दिखाई थी। 16 जनवरी को जिस युवती के साथ रिश्ता तय हुआ वह अपने प्रेमी के साथ ही फरार हो गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी युवती दिखाई और 27 जनवरी विवाहिता महिला से ही शादी करवा दी। गैंग के सदस्य शादी करवाने के लिए लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। पकड़े जाने के बाद गिरोह ने बताया कि दुल्हन बनकर महिला मौका पाकर गहने और रुपए लेकर फरार हो जाती थी। गिरोह उन युवकों को निशाना बनाता था जिनकी शादी नहीं हो रही थी। इसके बाद उन्हें शादी कराने का झांसा दिया जाता है। पीड़ित अपने रुपए और गहने वापस मांगता है। ऐसा न करने पर दहेज और दुष्कर्म के मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उसे डराया जाता है।