MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • बच्चों की जान बेचकर खड़े किए महल! नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया

बच्चों की जान बेचकर खड़े किए महल! नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया

नकली कफ सिरप बेचकर करोड़ों कमाने वाले माफिया का पर्दाफाश। यूपी से बिहार-झारखंड तक फैले नेटवर्क पर ED की रेड, बच्चों की जान से खिलवाड़ कर बनाई गई आलीशान हवेलियां सामने आईं। जांच में कई बड़े नाम उजागर।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Dec 13 2025, 01:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया
Image Credit : Asianet News

नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड तक फैले नकली कफ सिरप के जाल ने सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, इंसानियत को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिन सिरपों को बच्चों की खांसी-ज़ुकाम में राहत के लिए बनाया जाना था, वही सिरप उनके लिए ज़हर बन गया। इस काले कारोबार से जुड़े लोग इतने बेखौफ थे कि मासूम जिंदगियों की कीमत पर करोड़ों की दौलत खड़ी कर ली और ऐसे आलीशान महल बनाए कि देखने वालों की आंखें चौंधिया जाएं।

26
नकली कफ सिरप सिंडिकेट का खौफनाक सच
Image Credit : Asianet News

नकली कफ सिरप सिंडिकेट का खौफनाक सच

जांच एजेंसियों के मुताबिक नकली और कोडीनयुक्त कफ सिरप का यह नेटवर्क यूपी से निकलकर बिहार और झारखंड तक फैला हुआ है। इस सिरप के सेवन से सैकड़ों बच्चे गंभीर रूप से बीमार हुए और कई अस्पतालों तक पहुंच गए। खाद्य सुरक्षा विभाग, पुलिस और एसटीएफ की जांच में सामने आया कि इस गैंग ने बच्चों की जिंदगी को दांव पर लगाकर करोड़ों रुपये कमाए।

Related Articles

Related image1
प्रेम, प्रेग्नेंसी और कत्ल : बॉयफ्रेंड के साथ बच्चा क्यों चाहती थी शादीशुदा अनुपमा?
Related image2
11000 वोल्ट का खतरा और प्रेम की जिद, टॉवर पर चढ़े युवक का वीडियो वायरल
36
बर्खास्त कांस्टेबल आलोक की 5 करोड़ की हवेली
Image Credit : Asianet News

बर्खास्त कांस्टेबल आलोक की 5 करोड़ की हवेली

एसटीएफ से बर्खास्त कांस्टेबल आलोक प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के बाद जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम उसके घर पहुंची, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अहमामऊ स्थित आलोक का मकान करीब 7000 वर्ग फीट में फैला है। सूत्रों के मुताबिक इस हवेली को 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनवाया गया था। घर के अंदर की सजावट किसी लग्जरी पैलेस से कम नहीं थी—लॉबी में कीमती झूमर, बाथरूम और किचन में महंगी टाइल्स, विदेशी परदे और बेडरूम में ऐसे बेड-गद्दे जो किसी अलग ही दुनिया का एहसास कराते हैं।

46
शुभम जायसवाल का घर, 5 स्टार होटल को मात
Image Credit : Asianet News

शुभम जायसवाल का घर, 5 स्टार होटल को मात

वाराणसी के बादशाहबाग कॉलोनी में स्थित शुभम जायसवाल के घर पर जब ED की टीम पहुंची, तो एक अफसर के मुंह से निकल पड़ा “ये घर है या 5 स्टार होटल?” कीमती जालियों से सजी फेसिंग, लग्जरी फर्नीचर, महंगे सोफा सेट, विदेशी टाइल्स और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस घर की पहचान हैं। छत पर 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए करीब 15 लाख रुपये का साइलेंट जनरेटर लगाया गया था। अनुमान है कि इस आलीशान मकान की कीमत भी 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

56
दिवेश जायसवाल ने भी खड़ी की करोड़ों की दौलत
Image Credit : Asianet News

दिवेश जायसवाल ने भी खड़ी की करोड़ों की दौलत

इस सिंडिकेट में शामिल दिवेश जायसवाल भी पीछे नहीं रहा। शुभम जायसवाल का करीबी माने जाने वाले दिवेश ने खोजवा में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से अपना मकान बनवाया। जांच एजेंसियों के मुताबिक दिवेश फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए ड्रग लाइसेंस बनवाने में माहिर है। पहले शराब और कोयले के कारोबार से जुड़ा दिवेश, कफ सिरप के धंधे में उतरते ही करोड़ों का मालिक बन गया।

66
बच्चों की जिंदगी बनाम काली कमाई
Image Credit : Asianet News

बच्चों की जिंदगी बनाम काली कमाई

नकली कफ सिरप का यह मामला सिर्फ अवैध कमाई की कहानी नहीं है, बल्कि उन मासूम बच्चों की त्रासदी है जिनकी सेहत और जान को नजरअंदाज कर यह साम्राज्य खड़ा किया गया। अब ED, पुलिस और अन्य एजेंसियां इस काले कारोबार की जड़ों तक पहुंचने में जुटी हैं। सवाल सिर्फ इतना है, क्या इन ‘महलों’ की नींव पर खून के धब्बे कभी मिट पाएंगे?

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Budget 2026: हर जिले में रोजगार जोन, ODOC योजना और 50 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव
Recommended image2
UP Budget 2026: 25 लाख युवाओं को AR VR ट्रेनिंग, 55% स्मार्टफोन निर्माण यूपी में
Recommended image3
UP Budget 2026: डाटा सेंटर क्लस्टर, 1000 करोड़ सुरक्षित प्रसव योजना और कृषि एक्सपोर्ट मिशन का ऐलान
Recommended image4
UP Viral: बंदूक लेकर फुल भौकाल में दुकान लूटने आया था चोर, स्मार्ट निकला दुकानदार (WATCH)
Recommended image5
UP Budget 2026: यूपी बना निवेश डेस्टिनेशन, MSME से 3 करोड़ रोजगार, 96 लाख यूनिट पर योगी सरकार का फोकस
Related Stories
Recommended image1
प्रेम, प्रेग्नेंसी और कत्ल : बॉयफ्रेंड के साथ बच्चा क्यों चाहती थी शादीशुदा अनुपमा?
Recommended image2
11000 वोल्ट का खतरा और प्रेम की जिद, टॉवर पर चढ़े युवक का वीडियो वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved