यूपी के फतेहपुर में बरामदे में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।

फतेहपुर: बरामदे में सोते वक्त धारदार हथियार से युवक की हत्या को लेकर पुलिस लगातार पड़ताल में जुटी हुई है। हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस बीच शुरुआती पड़ताल में पता लगा है कि अवैध संबंधों में मृतक आशनाई के चलते बाधा बन रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका

सुल्तानपुर घोष थाना इलाके के कंचन गांव के जसवंत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। छानबीन में पता लगा कि मृतक शराब का शौकीन था और अक्सर पड़ोसी गांव शराब पीने के चक्कर में जाता था। यहां वह एक महिला से आशनाई करता था। महिला का परिवार के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। उस व्यक्ति को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उसकी शराब पिलाने के दौरान मृतक से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई। पुलिस इस मामले को आशनाई से जोड़कर भी देख रही है।

हमलावर नहीं छोड़ना चाहते थे जिंदा

वहीं मृतक के भाई के कहना है कि 5 साल पहले गांव के ही युवक जसवंत ने उसके भाई को फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाया था। भाई की उससे भी रंजिश चल रही थी। मृतक के भाई ने उस युवक पर भी हत्या की आशंका जताई है। आपको बता दें कि हमला किए जाने के बाद जसवंत तकरीबन दस मीटर दूरी तक भागा। उसके निशान घर से करीब दस मीटर की दूरी पर रहने वाले चाचा के घर तक मिले हैं। इन निशानों को देखकर दावा किया जा रहा है कि हमलावर उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। घटना के बाद से मृतक की मां बदहवास है। उसके पिता की मौत दो साल पहले ही हुई थी। मृतक का गला बरामदे में सोते वक्त रेता गया था। पुलिस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद शुरू हो गए थे माफिया के बुरे दिन, कई करीबी नहीं उठाते थे फोन