उत्तर प्रदेश से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी ही बेटी से शादी करता दिख रहा है। व्यक्ति का दावा है कि उसके पास और कोई नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं और इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

यूपी वायरल खबर। उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपनी ही बेटी से शादी कर बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग पिता पर हंस रहे हैं। मामले पर पंकज तिवारी नाम के शख्स ने सफाई दी है कि उसने अपनी ही बेटी से शादी क्यों की। उसने गांव वालों को बताया-"मेरी बेटी के अलावा कोई नहीं है। मेरे सामने कोई दूसरा रास्ता नहीं था। अगर मैं लड़की की शादी किसी और जगह कर देता तो मुझे अकेले रहना पड़ता और मैं अकेले नहीं रहना चाहता था।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश के अनोखी शादी से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया और आरोपी पिता की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि, किसी-किसी ने कहा कि ये एक स्टंट है और पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। ये सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक विवाह से जुड़ी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Scroll to load tweet…

वीडियो फेक होने का दावा

हालांकि, @OnlyFactIndia द्वारा दावा किया गया है कि बाप-बेटी की शादी वाली वीडियो फेक है। इसे अश्विनी पांडेय नाम के शख्स ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाया है। वहीं इस एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि यह घटना अगर वास्तविक है तो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पिता द्वारा बेटी से शादी करना घोर अन्याय और सामाजिक नियमों का उल्लंघन है। यह न केवल नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि कानून और मानवाधिकारों का भी उल्लंघन हैं। एक अन्य ने लिखा-" ये दंडनीय अपराध है। रिश्तों को तार तार कर देने वाला मामला है ये। शर्मनाक है।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: तेंदुए के हमले से महिला की मौत, 5 लाख के मुआवजे का ऐलान