सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आगरा के ताजमहल के सामने भारतीय परिधान में डांस कर रही है। वीडियो के साथ उसने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है जो भारतीयों को गर्व से भर देगा।

आगरा, सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन एक विदेशी महिला ने अपने डांस का वीडियो शेयर किया है जो दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही कैप्शन में ऐसी बात लिखी है जिस पर हर भारतीय को गर्व है। साथ इंडियन यूजर ने इस विदेशी युवती की जमकर तारीफ की है। उसकी अदा पर हर कोई फिदा हो गया है। तो आइए देखते हैं..इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्विटजरलैंड की लड़की ने शेयर की शानदार तस्वीरें

दरअसल, यह विदेशी लड़की स्विटजरलैंड की बताई जा रही है। इस इंफ्लूएंसर ने @naw.aria नाम की आईडी से अपने भारत दौरे के दौरान की ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं। इस बीच एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसकी चर्चा हो रही है, वीडियो में यह लडकी आगरा के ताजमाहल के सामने डांस करती हुई दिखाई दे रही है। उसने भारतीय संस्कृति के हिसाब से लाल रंग की लहंगा पहन रखा है। साथ में मैचिंग की चुनरी भी डाल रखी है, वह ऐसे डांस कर रही है, जैसे वो भारतीय हो। उसकी इस अंदाज को देखकर आप भी देखते रह जाएंगे।

विदेशी लड़की ने लिखी दिल छू जाने वाली बात

वीडियो के साथ युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर naw.aria नाम के अकाउंट पर एक कैप्शन भी लिखा है। लड़की ने लिखा - भारत मत आना! -'अगर आप आगरा के ताजमहन में जिंदगीभर के ए़डवेंचर का अनुभव नहीं लेना चाहते.' हालांकि उसका ये कमेंट भारत की खूबसूरती को लेकर एक निगेटिव बात थी, लेकिन उनके इस पोस्ट को आगे पढ़ेंगे तो सब समझ में आ जाएगा, कि उन्होंने कितनी शानदार बात कही है। विदेशी महिला के इस कैप्शन के बाद भारतीय यूजर ने इंडिया के और भी कई डेस्टिनेशंस बताए हैं, साथ ही लिखा है कि हमारा भारत बहुत सुंदर है, आप इस खूबसूरत देश को एक बार जरूर देखकर जाइए। बता दें कि वह इस वक्त भारत के अलग-अलग राज्यों में खूबसूरत जगह घूम रही हैं। 

View post on Instagram

YouTube और Reels से करें बंपर कमाई, UP सरकार देगी हर महीने 8 लाख, एक गलती पर सजा