गाजियाबाद में देर रात गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे कई सिलेंडर फट गए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग दहशत में घर छोड़कर भागे।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में आग लग गई। हादसा भोपुरा चौक के पास हुआ। आग के चलते गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फटने लगे। इससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घर छोड़कर भाग गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

आग इतनी तेज थी कि अग्निशमन कर्मियों को उसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सिलेंडरों में लगातार विस्फोट होने से जवान ट्रक के पास नहीं जा पा रहे थे। धमाके थमे तब जाकर आग बुझाई जा सकी। सिलेंडर विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

Scroll to load tweet…

न्यूज एजेंसी ANI ने हादसे का वीडियो X पर शेयर किया है। घटनास्थल से 2-3 किलोमीटर दूर से बनाए गए वीडियो में धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

Scroll to load tweet…

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जब मैं यहां आया तब बहुत से सिलेंडर फट रहे थे। लकड़ी के एक गोदाम में आग लगी है। एक घर भी जल गया है। दूसरे व्यक्ति ने कहा कि घटना सुबह करीब 4:30 की है। मैं सोया हुआ था। धमाकों की आवाज सुनकर उठा। देखा कि महिलाएं अपने बच्चों को लेकर भाग रहीं थी। मैंने भी परिवार के लोगों को उठाया और घर से बाहर ले गया। एक होटल को नुकसान हुआ है। लोगों में दहशत है। बच्चे रो रहे थे।