गाजियाबाद पुलिस ने प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी, उसके बेटे और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में घटना में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।

गाजियाबाद: पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी, आरोपी के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ में घटना में इस्तेमाल की गई कार और तीन मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्राला चालक को रोककर लगाया हत्या का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को आरोपित ने महिला को होटल में बुलाया। होटल से बाहर आने के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद ट्राले के चालक को रोककर आरोप लगाया गया कि सड़क पर खड़ी महिला की मौत ट्राले की चपेट में आने से हुई है। इस मामले में थाना कविनगर में हादसे की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

9 साल से थे संबंध, महिला का पति से होता था विवाद

मामले को लेकर डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपित चरण सिंह और उसका बेटा गिरधरपुर के रहने वाले हैं। जबकि संदीप दौलतपुरा का निवासी है। रोहित और संदीप साथ में चाइनीज फूड का स्टाल लगाते हैं। जबकि चरण सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। चरण सिंह के 34 साल की मोनिका के साथ 9 साल से संबंध थे। मोनिका की शादी 16 साल पहले हुई थी और उसके दो बेटे भी है। नौ साल पहले जब चरण सिंह से उसके संबंध हुए तो पति से विवाद हो गया।

होटल के बाहर ही उतारा मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि मोनिका चरण पर दबाव बना रही थी कि वह एक मकान उसके नाम पर खरीदे, जिसमें वह दोनों परिवार छोड़कर साथ रहेंगे। इसी विवाद के बीच चरण ने 17 जनवरी को मोनिका को दौलतपुर के एक होटल में बुलाया जहां वह पहले भी जाते रहते थे। पहले मोनिका को पास के ही होटल में भेज दिया गया और फिर वहां से पौने आठ बेज दोनों होटल से निकले। बाहर रोहित कार लेकर खड़ा था जिसमें मोनिका के बैठते ही पिता-पुत्र ने उसका गला दबा दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हत्या के बाद कार में शर रख अंधेरे में उसे फेंक दिया गया। इसके बाद ट्राला चालक पर आरोप लगाया गया।

12 साल बाद खुला राज: ससुराल से भागकर बेटी ने कर ली दूसरी शादी, मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगा भेजा जेल