यूपी के गाजियाबाद में मौलाना के द्वारा बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर लोनी कोतवाली में केस भी दर्ज कराया गया है। आरोपी मौलाना घटना के बाद से फरार है।

गाजियाबाद: लोनी कोतवाली क्षेत्र की कालोनी में मदरसे में 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को मौलाना के द्वारा ही अंजाम दिया गया है। वहीं मौलाना ने इस बारे में किसी को भी बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देर रात कमरे में बुलाकर किया कुकर्म

पीड़ित परिवार की ओर से इस घटना को लेकर लोनी कोतवाली में केस दर्ज करवाया गया है। घटना के बाद से आरोपित मौलाना फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मौलाना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि बागपत जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बेटे का दाखिला लोनी के मदरसे में करवाया था। बच्चा मदरसे में रहकर ही अरबी की तालीम ले रहा था। आरोप है कि रविवार की रात को तकरीबन 12 बजे मौलाना ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन कुकर्म किया।

सोमवार को बच्चे की तबियत बिगड़ने पर उसने परिजनों को फोन कर इस घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन वहां पर पहुंचे। हालांकि मौलाना उससे पहले ही वहां से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल बच्चों को साथ ले जाकर थाने में मौलाना के खिलाफ तहरीर दी।

घटना के बाद से फरार है मौलाना

मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय के द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपित हाफिज मामून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे का मेडिकल करवाया जा रहा है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस बात की भी आशंका है कि मौलाना ने अन्य बच्चों के साथ भी ऐसी अश्लील हरकत की होगी। लिहाजा उनसे भी पूछताछ की जाएगी और उनके द्वारा की गई शिकायत को एफआईआर में जोड़ा जाएगा।

झूठी शान के लिए बेटी-दामाद का कत्ल: 4 साल से खटक रहा था रिश्ता, मासूम को मरा समझकर जीने पर छोड़ गए हत्यारे