उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन महीने पहले एक कपल की शादी हुई थी। दोनों अभी एक-दूसरे को ठीक से जान भी नहीं पाए थे कि अब एक ही दिन में दोनों दुनिया को छोड़ गए। पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई तो पत्नी ने सदमें आकर सुसाइड कर लिया।

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। पति की मौत के पत्नी बर्दास्त नही कर सकी और उसने भी सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। हैरान की बात यह है कि कपल की तीन महीने पहले शादी की थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक घर से दो लाशें निकलीं तो मच गया हड़ंकप

दरअसलस, यह दर्दनाक खबर गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाने क्षेत्र की है। जहां सोमवार को अभिषेक आहुवालिया (25) पत्नी अंजली (22) के साथ चिड़िया घर घूमने के लिए गए थे। लेकिन रास्ते में ही सीने में दर्द उठने लगा, इसके बाद परिवार को सूचना दी और युवक को आनन-फानन में पास के अस्तपाल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही अंजली को पति की मौत की खबर मिली तो उसने वैशाली चौकी सेक्टर-3 एलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आलम यह था कि कुछ देर बाद ही घर से पति-पत्नी की लाशें अंतिम संस्कार के लिए निकलीं। हर कोई इस कपल की मौत पर दुख जता रहा है।

दिल्ली की रहने वाली थी अंजली

दुखद बात यह है कि अभिषेक और अंजली की तीन महीने पहले 30 नवंबर को ही शादी हुई थी। दोनों ठीक से अभी एक-दूसरे को समझ भी नहीं सके थे कि अब एक साथ दुनिया छोड़ गए। युवक गाजियाबाद के वैशाली इलाके में रहने वाला था। जो कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वहीं जबकि अंजली दिल्ली के करावल की रहने वाली थी। सोमवार देर शाम अभिषेक का शव घर पहुंचा और अंजिली ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड दिया।