सीतापुर में युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवक ने अपनी ही जीभ काट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के सीतापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवती को घर में अकेला देखकर एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने अपने बचाव के लिए जब चीखने लगी तब युवक ने अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंक दी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। हरदोई के मल्लावा थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव निवासी मनोज कुमार उसके घर में घुस आया। घर में घूसकर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने चीखना शुरू किया तो मनोज ने अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंक दिया। ये देखकर महिला की चीख निकल गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि कौन हैं, जानिए कौन करता है सेलेक्शन?

मामले की जांच में जुटी पुलिस

लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।