यूपी के बागपत से एक मामला सामने आया है, यहां एक युवक का दिल्ली में रहने वाली लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फोन पर घंटों बात करने वाले युवक ने अचानक से लड़की से बातचीत बंद कर दी। गुस्साई लड़की युवक के घर पहुंची और जमकर हंगामा किया। 

उत्तर प्रदेश के एक युवक का प्रेम प्रसंग दिल्ली की एक लड़की के साथ चल रहा था। अचानक से युवक ने लड़की से बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद लड़की ने कई बार उसे कॉल किया लेकिन लड़के ने कोई जवाब नहीं दिया। लड़की दिल्ली से बिना कुछ सोचे-समझे उसके घर पहुंच गई। यहां पहुंचकर वह लड़के के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। ये सुनने के बाद लड़के के घरवालों ने उसे घर से निकाल कर दरवाजा बंद कर दिया। लड़की घंटों वहां बैठ दरवाजा खोलने की मिन्नत करती रही लेकिन घरवालों का दिल नहीं पसीजा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव का रहने वाला युवक दिल्ली में काम करता था। उसी दौरान लड़के की मुलाकात शाहदरा निवासी एक लड़की से हुई। ये मुलाकात कुछ दिनों बाद मोहब्बत में बदल गई। लड़की का आरोप है कि दो साल तक युवक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। 2024 तक दोनों की अच्छी बातचीत होती थी और प्रेमी उससे मिलने भी आता था। लेकिन नया साल शुरू होते ही लड़के ने युवती का कॉल उठाना बंद कर दिया।

लड़की ने की शिकायत

लगातार कॉल करने के बाद भी लड़के ने जब कॉल नहीं उठाया तो शनिवार को लड़की उसके घर पहुंच गई। आरोपी के घरवालों ने उसकी एक न सुनी और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद लड़की ने दिल्ली महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी बागपत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रमिका, प्रेमी और उसके परिजनों को थाने ले गई।

यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स: आग के तांडव के बीच कैमरे में कैद हुआ 'फायरनेडो', जानें क्या है यह