Unique Love Story: गोरखपुर में १६ साल के लड़के और २३ साल की लड़की की प्रेम कहानी ने अनोखा मोड़ लिया। रात में मिलने गए लड़के को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया और फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था।

Gorakhpur love story: कहते हैं ना, जब दिल धड़कता है तो उम्र की दीवारें भी गिर जाती हैं। गोरखपुर से ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने मोहब्बत की परिभाषा को एक बार फिर से नया आयाम दिया है। यहां एक 16 साल का किशोर अपनी उम्र से 7 साल बड़ी प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में उसके घर पहुंच गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया, और फिर जो हुआ, उसने पूरे इलाके में चर्चा का तूफान मचा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 साल के लड़के ने 23 साल की प्रेमिका से रचाई शादी

यह हैरान कर देने वाला मामला गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक 16 वर्षीय किशोर अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका से मिलने के लिए रात को उसके घर जा पहुंचा। लड़की के परिजनों ने जब उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया, तो उन्होंने मौके पर ही किशोर की मांग में सिंदूर भरवा कर दोनों की शादी करा दी। यह नजारा देख पूरा मोहल्ला हैरान रह गया।

रातों-रात थाने तक पहुंची बात

शादी के बाद, किशोर और उसके परिजन रात में ही पिपराइच थाने पहुंचे ताकि इस शादी को कानूनी दर्जा दिलाया जा सके। लेकिन आरोप है कि थाने में तैनात दीवान ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें थाने से भगा दिया। यही नहीं, किशोर को हवालात में भी बंद कर दिया गया। सुबह होते-होते परिजन फिर से थाने पहुंचे, तब जाकर किशोर को रिहा किया गया।

शादी पर विवाद और पुलिस की भूमिका

किशोर के परिवार ने पंचायत बुलाई, जिसमें दोनों परिवारों की सहमति से किशोर और लड़की की विधिवत शादी मंदिर में कराई गई। इसके बाद कोर्ट मैरिज भी कराई गई और लड़की को ससम्मान विदा किया गया। गोरखपुर पुलिस ने भी मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों परिवारों की आपसी सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ है।

यह भी पढ़ें: शुभम की पत्नी की सरकार से मांग, पहलगाम हमले में मारे गए पति को मिले शहीद का दर्जा