akhilesh yadav happy birthday wishes : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव का 1 जुलाई का जन्मदिन है। आइए जानते सैफई से लेकर संसद तक के सफ़र और शिक्षा से राजनीति के मैदान तक की कहानी।

akhilesh yadav happy birthday wishes : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। परिवार से लेकर पार्टी और अन्य राजनेताओं का बधाई देने के लिए तांता लगने वाला है। तो आइए जानते हैं यूपी की राजनीति के इस धुरंधर खिलाड़ी की पढ़ाई-लिखाई के बारे में, आखिर अखिलेश यादव कितने पढ़े लिखे हैं, उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैफई में जन्में अखिलेश यादव बने नेशनल लीडर

1 जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में जन्में भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता अखिलेश यादव अब नेशनल लीडर बन चुके हैं। एक दम अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तरह बोलने और छवि रखने वाले अखिलेश यूपी के यूथ में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फालोइंग अच्छी खासी है।

कितने पढ़े लिखे हैं अखिलेश यादव

अखिलेश यादव की शुरूआती पढ़ाई इटावा के सेंट मैरी स्कूल से हुई है। इसके बाद वो पढ़ाई के लिए राजस्थान चले गए। जहां के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से स्कूलिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ कॉलेज से ग्रैजुऐशन किया। फिर मैसूर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया चले गए। जहां से उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की ।

अखिलेश यादव का राजनीतिक करियर

बता दें कि अखिलेश यादव 26 साल की उम्र में सांसद बन गए थे। उन्होंने 2000 में कन्नौज उपचुनाव में जीत दर्ज कर राजनीति में एंट्री की थी। इतना ही नहीं वो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के 38 साल की उम्र में मुख्यमंत्री भी बन गए। उन्होंने 15 मार्च 2012 को यपी के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। पांच साल सीएम रहने के बाद उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे। फिर 2022 में विधायक बने, इसके बाद 2024 में फिर सांसद बने। अब अखिलेश यादव यूप के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं।

अखिलेश यादव की फैमिली में कौन-कौन?

बता दें कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी सांसद हैं। डिंपल -अखिलेश की शादी 24 नवंबर 1999 में हुई थी। दोनों धौलपुर स्कूल में एक साथ पढ़ते थे, यहीं से लव स्टोरी शुरू हुई थी। वह दो बेटियों और एक बेटे के पिता हैं।