Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। लखनऊ, नोएडा समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। 

Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, नोएडा समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, जबकि पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: शौचालय में मेंस्ट्रुअल कप बदल रही थी महिला, बेकरी स्टाफ ने वीडियो बनाया

6 मई को कई जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 6 मई को भी कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का असर बना रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद मौसम फिर से गर्म और शुष्क हो सकता है। अगले 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।