हेमा मालिनी ने राम मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास के बहुत काम हो रहे हैं। 

अयोध्या। एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने 16 फरवरी को अयोध्या की यात्रा की। वह राम मंदिर पहुंचीं और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंदिर बनने से बहुत से लोगों को काम मिला है। सांसद ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे मैनेजमेंट की तारीफ की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

हेमा मालिनी ने कहा, "दर्शन हुआ हमारा। भगवान श्री राम के दर्शन के लिए मैं मुंबई से आई थी। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। बहुत अच्छा काम हुआ है। एक मंदिर की वजह से यहां कितने लोगों को जॉब मिला है। अयोध्या का नाम बढ़ रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है। यहां रहने वाले लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे विकास के कामों की तारीफ करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि अयोध्या में बहुत काम हुआ है।

22 जनवरी को हुआ था राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान थे। इस समारोह में कंगना रनौत, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुडा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। समारोह में मशहूर गायक सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने प्रस्तुति दी थी।